**वीएसएसडी कॉलेज के बी.कॉम. छात्रों का जेट निट वेयर लिमिटेड में सफल औद्योगिक भ्रमण**

कानपुर, 24 मार्च 2026 — वीएसएसडी कॉलेज, वाणिज्य संकाय के बी.कॉम. अंतिम वर्ष के छात्रों ने नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत आज जेट निट वेयर लिमिटेड, दादा नगर, कानपुर का औद्योगिक भ्रमण किया।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन व वाणिज्य संकाय प्रभारी – प्रो. मनोज अवस्थी एवं डॉ. अंशु सिंह ने झंडा दिखाकर भ्रमण दल को रवाना किया। औद्योगिक इकाई के चेयरमैन श्री बलराम नरूला जी ने छात्रों को निर्माण प्रक्रिया, निर्मित उत्पादों के विभिन्न उपयोग तथा इकाई के संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1967 में अत्यंत सूक्ष्म स्तर पर आरंभ किया गया यह व्यवसाय अनेक संघर्षों एवं कठोर परिश्रम के बाद आज इस मुकाम तक पहुँचा है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में संघर्षों से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए, तभी व्यक्ति सफलता प्राप्त कर सकता है। साथ ही उन्होंने छात्रों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

यह औद्योगिक भ्रमण वाणिज्य संकाय अध्यक्ष प्रो. मनोज अवस्थी के कुशल संयोजन में आयोजित किया गया। संकाय के शिक्षक प्रो. पंकज पांडे, डॉ. भरत सिद्धार्थ, श्री ध्रुव चंद्र, श्री जयप्रकाश एवं श्री विश्वनाथ — के मार्गदर्शन में 52 छात्र-छात्राओं ने भ्रमण में सहभागिता की। इनमें सुरभि जायसवाल, श्रेया श्रीवास्तव, शालू, रामांश पाठक, संचित बाजपेई, कनिका पांडे, नाजिया खातून आदि का विशेष योगदान रहा।

यह औद्योगिक भ्रमण छात्रों के लिए नवीन शैक्षिक अनुभव एवं व्यावहारिक ज्ञान की दृष्टि से अत्यंत लाभकारी एवं सफल रहा।

*जारीकर्ता: वाणिज्य संकाय, वीएसएसडी कॉलेज, कानपुर*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *