बिल्हौर में छात्रा पर जानलेवा हमला, सपा महिला सभा की जिला अध्यक्ष अर्चना रावल ने की मुलाकात, सख्त कार्रवाई की मांग

कैप्शन
ब्लेड और परकार से हमला कर छात्रा को किया घायल, परिजनों को दिलाया न्याय का भरोसा

बिल्हौर, कानपुर नगर। बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के थाना बिल्हौर अंतर्गत एक आदिवासी समाज की छात्रा पर सिरफिरे युवक द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने छात्रा पर ब्लेड और परकार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।घटना की जानकारी मिलने पर समाजवादी महिला सभा कानपुर ग्रामीण की जिला अध्यक्ष अर्चना रावल पीड़ित छात्रा के घर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने छात्रा को हर संभव मदद दिलाने और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।अर्चना रावल ने तत्काल बिल्हौर पुलिस से संपर्क कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लग सके।इस मौके पर अर्चना रावल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित और आदिवासी समाज की बेटियां आए दिन उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं, लेकिन सरकार इस पर गंभीर नहीं है।उन्होंने यह भी कहा कि यदि इसी प्रकार की घटना किसी अन्य सामाजिक वर्ग के साथ होती तो इसे बड़ा मुद्दा बनाया जाता, लेकिन आदिवासी छात्रा के मामले में संवेदनशीलता नहीं दिखाई जा रही है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, परिजन दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *