*शोभा यात्रा के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा रूट निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा*

 

आज दिनांक 24.03.2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी महोदय द्वारा थाना रावतपुर क्षेत्रान्तर्गत निकलने वाली शोभा यात्रा के निर्धारित मार्गों का विस्तृत भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदय द्वारा संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का गहन निरीक्षण किया गया तथा वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

भ्रमण के दौरान महोदय ने संबंधित थाना प्रभारी, चौकी प्रभारियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि शोभा यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जाए, किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अफवाह पर तत्काल प्रभाव से नियंत्रण किया जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर सतर्क दृष्टि बनाए रखी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *