कानपुर ब्रेकिंग…
कानपुर के नौबस्ता चौराहे से हमीरपुर रोड तक लगने वाले जाम की स्थिति से निपटने के लिए आज नौबस्ता चौराहे पर एडीसीपी ट्रैफिक , ARTO कानपुर, मेट्रो के अधिकारी ,NHAI के आला अधिकारी , एसीपी नौबस्ता रंजीत कुमार , साउथ T.I समीर जावेद , नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ,थाना प्रभारी हनुमंत विहार राजीव सिंह द्वारा नौबस्ता चौराहे के चारों तरफ गहन निरीक्षण किया गया एवं इस बात पर चर्चा की गई की सड़क के दोनों तरफ जाम न लग सके और एक तरफ का ट्रैफिक सुगमता से निरंतर चलता रहे जिसको लेकर केस्को एवं PWD के अधिकारियों से भी बात करने पर चर्चा हुई की सड़क के दोनों तरफ लगे बिजली के खंबो एवं ट्रांसफॉर्मर्स को थोड़ा पीछे कर के सड़क को चौड़ा करा जा सके जिससे यातायात की स्थिति नियंत्रित रहे एवं सड़क पर चलने वाले वाहनों एवं यात्रियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े….
