*मीडिया अपडेट – थाना स्वरूपनगर, कानपुर नगर*

 

दिनांक 25.03.2026 को प्रातः लगभग 07:40 बजे पीआरवी 4911 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मोतीझील की दाहिनी झील में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना स्वरूपनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई तथा नाव की सहायता से शव को सावधानीपूर्वक पानी से बाहर निकलवाया गया। निरीक्षण के दौरान मृतक के शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए।

*प्रारंभिक पहचान के प्रयासों के दौरान मृतक की शिनाख्त (उम्र करीब 14 वर्ष) पुत्र बाबू सिंह, निवासी चौधरीपुर थाना बिठूर, वर्तमान पता छोटी गुटैया थाना स्वरूपनगर, कानपुर नगर के रूप में हुई। परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर था तथा दिनांक 24.03.2026 की सुबह से घर से लापता था।*

*पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।* मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *