रामनवमी पर सेंट्रल जोन में 45 जुलूस प्रस्तावित, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध एवं ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी

 

रामनवमी के अवसर पर सेंट्रल जोन में लगभग 45 जुलूस प्रस्तावित हैं, जो विभिन्न तिथियों पर निकाले जाएंगे। इन सभी जुलूसों के मार्गों का संबंधित आयोजकों एवं विभागों के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण कर वस्तुस्थिति का आकलन किया गया है।

 

मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं धर्मस्थलों का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया है तथा मार्गों पर पेड़ों की डालियों, बिजली के तारों आदि को चिन्हित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है और आयोजकों के साथ सतत समन्वय स्थापित किया गया है।

 

कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त *सोशल मीडिया टीम द्वारा विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर सतत निगरानी की जा रही है* तथा अफवाह फैलाने या भ्रामक सूचना प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *