​दिनांक: 25.03.2026

 

*​सपा महानगर अध्यक्ष फजल महमूद का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सपा हाल, नवीन मार्केट में भव्य स्वागत। सत्ता परिवर्तन की लहर में कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ा*

*दवा और पढ़ाई मुफ्त होगी, छात्रों की बेरोजगारी दूर करेंगे*

 

– *हाजी फजल महमूद*

 

​कानपुर, बुधवार:

समाजवादी पार्टी महानगर के अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद का तीसरी बार अध्यक्ष बनने के तीन साल पूरे होने पर सपा हाल, नवीन मार्केट (परेड) में शाम 3 बजे महानगर कार्यकारिणी, पांचों विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों, 78 वार्ड समितियों, पार्षदों, प्रकोष्ठ फ्रंटल संगठनों तथा पी.डी.ए. मिशन के कार्यकर्ताओं के वृहत जनसैलाब ने फूल-मालाओं, शॉलों तथा गुलदस्तों से उनका भव्य स्वागत किया।

 

सम्मान समारोह का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया

 

​स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने कहा कि उमड़ते जनसैलाब द्वारा जो भव्य स्वागत किया गया है, उससे सिद्ध हो गया है कि कार्यकर्ताओं में व्यापक उत्साह है, जो 2027 में सत्ता परिवर्तन का संकेत दे रहा है।

 

​अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि गैस के अभाव में कानपुर में छोटी-बड़ी सत्तर हजार से अधिक फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं, जिसकी वजह से श्रमिक अपने गांव पलायन कर रहे हैं। हॉस्टल और ढाबों में छात्रों को पर्याप्त भोजन नहीं मिल पा रहा है। चाय-मिठाई के दाम बढ़ गए हैं, कंपनियों ने साबुन के दाम बढ़ा दिए हैं और नवरात्र के भंडारों की संख्या में भी कमी आ रही है। लेकिन भाजपा सरकार जनता के हितों की रक्षा करने के बजाय सड़क निर्माण के नाम पर ध्यान भटका रही है, जिसे सपा ने गंभीरता से लिया है।

 

​अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने कहा कि 2027 में नगर की पांचों सीटों पर सपा अपना परचम लहराएगी तथा दवा, पढ़ाई और छात्रों को रोजगार प्राथमिकता के साथ दिया जाएगा।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक नसीम सोलंकी,पूर्व विधायक दिलीप सिंह,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,सचिन तांगडी,फैसल महमूद, नंदलाल जयसवाल,कमलेश यादव,पिंटू ठाकुर,रजत मिश्रा, यदुवेंद सिंह,मोहन जीत गंभीर,कुलदीप यादव,सुधांशु मिश्रा,विनय गुप्ता,अरशद दद्दा,सत्यनारायण गहरवार,शबाब अबरार,आनंद शुक्ला,महेन्द्र सिह,परमवीर गंभीर,सुलेखा यादव,शादाब आलम,दीपक खोटे,शिवकुमार बाल्मिक,राजेश गोंड कश्यप,मो सारिया,आकाश यादव,मुमताज मंसूरी,वरुण जयसवाल,कीर्ती अग्निहोत्री,सिंपल सिंह,पूजा यादव,अनीता वर्मा,सोनी गुप्ता,इशरत इराकी,श्याम सिंह,राजेंद्र जयसवाल,हेमंत गुप्ता,निशांत गुप्ता,राजेंद्र सोनकर,बबलू खान,मो मेराज,सैयद आरिफ,सैयद जुनेद,रियाज बबलू,वसीम रजा,अकील अहमद,शरद पांडेय,पुष्पेंद्र कटियार,पवन यादव,राजकुमार सागर,प्रीतम सिंह,अजय श्रीवास्तव,आदर्श यादव,तुषार श्रीवास्तव,आलोक यादव,निहाल यादव,रामा यादव,प्रशांत सिंह हैप्पी,अंशु यादव,गुड्डू यादव आदि लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *