एआई पर स्टडी सर्कल, विशेषज्ञों ने बताई नई तकनीक की उपयोगिता

….. इनकम टैक्स बार एसोसिएशन

कानपुर। कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की स्किल डेवलपमेंट कमेटी के तत्वावधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषय पर एक स्टडी सर्कल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एआई के बढ़ते महत्व और उसके व्यावहारिक उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मनु अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारे पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है और आने वाले समय में इसकी भूमिका और भी अधिक बढ़ने वाली है। इसके उपयोग और कार्यप्रणाली को समझना समय की जरूरत है।

उन्होंने उपस्थित सदस्यों को सलाह दी कि वे अपने मोबाइल फोन में विभिन्न एआई टूल्स इंस्टॉल कर उनकी कार्यप्रणाली को व्यवहारिक रूप से समझने का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि एआई से सटीक और उपयोगी परिणाम प्राप्त करने के लिए स्पष्ट और सही प्रॉम्प्ट देना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि उपयोगकर्ता द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ही एआई अपना उत्तर तैयार करता है।

साथ ही उन्होंने यह भी आगाह किया कि एआई द्वारा उपलब्ध कराए गए केस लॉ और सिटेशन पर बिना जांचे-परखे भरोसा नहीं करना चाहिए। किसी भी कानूनी संदर्भ का उपयोग करने से पहले उसे विश्वसनीय स्रोतों से सत्यापित करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रॉम्प्ट की गुणवत्ता सीधे तौर पर एआई प्लेटफॉर्म जैसे चैटजीपीटी और जेमिनी द्वारा दिए जाने वाले उत्तरों की सटीकता को प्रभावित करती है। इसके अलावा रिप्लिट जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से मोबाइल पर भी एप्लिकेशन विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान पेशेवरों को एआई के व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर देते हुए प्रतिदिन लगभग 20 मिनट इस नई तकनीक को सीखने के लिए यूट्यूब और अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही आयकर अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों को समझने के लिए मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग की जानकारी भी साझा की गई।

सभा के सभापति मुकेश श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि एआई एक उपयोगी तकनीक है, लेकिन इसका प्रयोग पूरी सावधानी के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एआई द्वारा दिए गए उत्तरों को अच्छी तरह पढ़कर और समझकर ही उनका उपयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव सीए शरद सिंघल ने किया, जबकि अध्यक्षता अध्यक्ष प्रदीप कुमार द्विवेदी ने की। अंत में धन्यवाद ज्ञापन मनीष श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर सुनील त्रिवेदी, शरद शेखर श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सचान, शशि बाजपेयी, विमल बाजपेयी, देवेंद्र डांग, गोविंद महेश्वरी, दुर्गेश परमार्थी, हरि राम अग्रवाल, प्रशांत रस्तोगी, बसंत लाल गुप्ता, रणजीत सिंह, अंशुल श्रीवास्तव, सुनील पॉल, मनीष गुप्ता, आनंद सिंह, ज्ञान गुप्ता, राजीव गुप्ता, आनंद गुप्ता और पद्मेश बाजपेयी सहित कई सदस्य मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *