दिनांक 25.03.2026 को प्रातः 11:30 बजे सीएसजेएम विश्वविद्यालय, कल्याणपुर में “Youth Against Drugs” कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त (SOG) श्री सुमित सुधाकर रामटेके द्वारा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा समाज को नशा मुक्त बनाने हेतु सामूहिक सहभागिता का आह्वान किया गया।

 

इस अवसर पर कानपुर नगर में अवैध मादक पदार्थों एवं उनसे संबंधित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मादक पदार्थों के सेवन से व्यक्तियों के दैनिक जीवन, स्वास्थ्य एवं सामाजिक व्यवहार पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया गया।

 

कार्यक्रम के अंत में युवाओं से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहें तथा एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *