‘मन की बात’ को लेकर भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की तैयारी तेज

 

17 जिलों में संयोजकों की नियुक्ति, मॉनिटरिंग टोली गठित

 

​कानपुर 26 मार्च । भारतीय जनता पार्टी, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने आगामी 29 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु क्षेत्रीय टोली के साथ एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक की। बैठक के दौरान प्रकाश पाल ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए क्षेत्र के सभी 17 जिलों के लिए ‘मन की बात’ जिला संयोजकों की आधिकारिक नियुक्ति की घोषणा की ।

​ *निगरानी के लिए बनी क्षेत्रीय टोली*

मन की बात के क्षेत्रीय संयोजक अनूप अवस्थी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के सुचारू संचालन और वास्तविक समय में निगरानी सुनिश्चित करने के लिए एक ‘क्षेत्रीय मॉनिटरिंग टोली’ का गठन किया गया है। इस विशेष टोली में पूर्व विस्तारक पवन पांडे के साथ सोशल मीडिया के क्षेत्रीय सहसंयोजक हर्ष द्विवेदी, ऋषभ शुक्ला, अमित परिहार, मनु सिंह, अमित प्रजापति, राहुल मिश्रा, सौरभ कमल और अर्शी सुल्तान को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

*​सांगठनिक एकजुटता पर बल*

बैठक में प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम जन-संवाद का सबसे सशक्त माध्यम है, अतः इसे प्रत्येक बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना अनिवार्य है।

​इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी, आलोक शुक्ला, अरुण पाल, वीरेंद्र तिवारी, दिनेश मौर्य और रामू चंदेल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *