गुजैनी वार्ड-55 में विकास की लहर: ₹7 लाख से अधिक की लागत वाले समरसेबल पंपों का हुआ भूमिपूजन-सुरेंद्र मैथानी
कानपुर गोविंद नगर विधानसभा के अंतर्गत गुजैनी वार्ड-55 में क्षेत्रीय जनता को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए आज विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 7 लाख 5 हजार रुपये की लागत से स्थापित होने वाले समरसेबल पंपों का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ।
इन विकास कार्यों के अंतर्गत मुख्य रूप से निम्नलिखित स्थानों पर समरसेबल पंप लगाए जा रहे हैं:
सी ब्लॉक कच्ची बस्ती (रोहित के घर के पास)
सी ब्लॉक कच्ची बस्ती (मुख्य क्षेत्र)
सी ब्लॉक कच्ची बस्ती (हाइवे के पास)
गुजैनी एफ-468 (अशोक दुबे जी के सामने स्थित पार्क)
विधायक जी ने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य कच्ची बस्ती और आसपास के क्षेत्रों में पानी की किल्लत को दूर करना है। काफी समय से स्थानीय निवासी सुचारू जल आपूर्ति की मांग कर रहे थे, जिसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और स्थानीय निवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्यों की सराहना करते हुए हर्ष व्यक्त किया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, मंडल अध्यक्ष सुमित पावा, विक्रांत चौहान, सोनू मिश्रा,संजय गुप्ता,संतोष सिंह,आदर्श दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।
