भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के तीन मंडलों के नव नियुक्ति मंडल अध्यक्षों का जिला कार्यालय में स्वागत

 

आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले के तीन मंडलों कल्याणपुर के अध्यक्ष राजेश तिवारी ,गीतनगर के अखंड प्रताप सिंह , व रायपुरवा के अनन्त मिश्र का जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने जिला कार्यालय में टीका कर पटका पहना कर व प्रतीक चिन्ह दे कर स्वागत किया ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने संबोधित करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में आप भाजपा के ध्वज वाहक बनकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और 2027 में भाजपा को पुनः जिताकर कर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में सुशासन,व सुरक्षा के संकल्प वाली सरकार बनाएंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि भाजपा कानपुर उत्तर के 14 मंडलों में से 11 मंडलों के अध्यक्ष पहले घोषित किए जा चुके शेष बचे तीन मंडलों के अध्यक्ष कुछ दिनों पूर्व घोषित किए गए जिनके स्वागत का कार्यक्रम आज जिला कार्यालय में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभिनव दीक्षित,अवधेश सोनकर,प्रमोद विश्वकर्मा सीमा एमबीए,जन्मेजय सिंह,सुनीता गौड़, प्रशांत त्रिपाठी मुनेंद्र राजपूत, सुरेंद्र गुप्ता,अंशु ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *