कानपुर
पूर्व भाजपा विधायक के शो-रूम में 4 से पाँच हजार नगदी की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर
कानपुर कमिश्नरेट के साउथ जोन के हनुमंत बिहार थाना क्षेत्र में देर रात चोरी की एक वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पूर्व भाजपा विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के शो-रूम को चोरों ने निशाना बनाया।बताया जा रहा है कि चोर देर रात शो-रूम में घुसा और अंदर रखी टेबल के ड्रॉर खंगालते हुए नगदी पर हाथ साफ कर गया। पूरी घटना शो-रूम में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर की गतिविधियां साफ देखी जा सकती हैं।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।यह घटना हमीरपुर रोड स्थित हनुमंत बिहार थाना क्षेत्र की है, जहां इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
