रामनवमी पर रामायण पाठ व प्रसाद वितरण समारोह

 

 

कानपुर महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के परदेवनपुर, लाल बंगला स्थिति राम मंदिर में आज रामायण पाठ व प्रसाद वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आरती किया व प्रसाद वितरण किया। रामायण पाठ के बाद भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। भजन अंबे तू है जग दम्बे तूने मुझे बुलाया आदि भजन गायक से हाल गूंज उठा। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनकर तैयार हो गया है। देश व प्रदेश में खुशहाल का माहौल बना रहे। भक्ति भाव से व्यक्ति अपने आप झूमने लगता है। इस पूरे मंदिर का निर्माण अरदास से ही किया गया है। प्रदेश लगातार सफलता की ऊंचाई पर पहुंचे। सतीश महाना ने भजन राम आयेंगे तो अंगना सजाऊगा गाया। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना,पत्नी अनीता महाना के साथ झूमते नजर आये। हजारो राम भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमें प्रमुख रूप से वी डी राय, भारत गुजराल,जग महेंद्र अग्रवाल, अशोक मेम्बर, सोनू बाबा,राजू जायसवाल ,सुमित बघावन, डा दिलीप कुमार मिश्रा, विनय प्रकाश मिश्रा, राजीव महाना, डा उमेश पालीवाल, सुरेन्द्र चौहान, प्रमोद भाटिया आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *