कानपुर: गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई तेज
कानपुर कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन अंतर्गत बिठूर थाना प्रभारी अशोक सरोज ने सहयोगी पुलिस टीम की मदद से क्षेत्र की मंधना चौकी इलाके में बीते दिन ग़ैर जनपद की नाबालिग युवती के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, इस गंभीर मामले में नामजद आरोपी निहाल और बिल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहे थे, जिन्हें पुलिस टीम ने सक्रिय प्रयासों के बाद दबोच लिया।घटना के बाद से ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
