दिनांक 27 मार्च 2026 को रामनवमी पर्व के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दृष्टिगत कानपुर नगर पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल द्वारा रावतपुर स्थित रामलला के दर्शन कर जुलूस की रूट व्यवस्था ,सुरक्षा व्यवस्था एवं तैनात पुलिस बल की ड्यूटी पॉइंटो का सघन निरीक्षण किया गया तथा जुलूस कमेटी के सदस्यों के साथ मुलाकात की। निरीक्षण के दौरान महोदय ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों,कर्मचारी एवं सिविल डिफेंस के लोगो के साथ मुलाकात कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण तरीके से सकुशल संपन्न हो सके।

​इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस. एम. कासिम आबिदी ,पुलिस उपायुक्त अपराध श्री श्रवण कुमार सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त ऑपरेशन्स श्री सुमित सुधाकर रामटेके, अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राजेश कुमार पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर व अन्य पुलिस बल भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष सतर्कता बरती जाए। साथ ही, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *