गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

 

कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट के काकादेव थाना क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के समय गेस्ट हाउस में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागने लगे।आग लगने की सूचना मिलते ही काकादेव थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन गेस्ट हाउस के कुछ हिस्सों में नुकसान बताया जा रहा है।पुलिस और दमकल विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *