कानपुर में दबंगई: पुलिसकर्मी की कार पर पत्थरबाजी, शीशा तोड़ा
कानपुर कमिश्नरेट के बिठूर थाना क्षेत्र से दबंगई का मामला सामने आया है, जहां एक पुलिसकर्मी की निजी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, बिठूर थाना क्षेत्र निवासी एक पुलिसकर्मी की प्राइवेट कार को स्थानीय दबंग राजा ठाकुर पुत्र अजीत सिंह ने पत्थर मारकर तोड़ दिया। इस घटना में कार का शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के मकान आमने-सामने स्थित हैं।घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद आरोपी दोबारा मौके पर पहुंचा और गाड़ी पर पत्थर मारकर नुकसान पहुंचा दिया।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
