जीआरपी और आर पी एफ

ने संयुक्त अभियान के अंतर्गत दो अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

रेलवे स्टेशन कानपुर सेन्ट्रल पर रेलवे सुरक्षा बल तथा जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल द्वारा अवांछनीय तत्वों की धरपकड़ हेतु इंस्पेक्टर आरपीएफ एन.एन. पाटीदार व इंस्पेक्टर जीआरपी ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में स्टेशन परिसर में चलाये गये संयुक्त चेकिंग अभियान के तहत् दिनांक 28 मार्च 2026 को 02 अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को कानपुर सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 10 से आगे हैरिसगंज पुल के पास से 124 केन किंगफिशर बियर के साथ दो अज्ञात युवकों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुये जेल भेजा गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम हरिश्चंद्र कुमार पुत्र तपेश्वर दास उम्र 18 वर्ष तथा दूसरे अभियुक्त ने अपना नाम ब्रजेश कुमार पुत्र राजनंदन रविदास उम्र 22 वर्ष निवासी पटना (बिहार) बताया पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि कानपुर से कम कीमत में शराब व बीयर खरीदकर रेलवे के माध्यम से बिहार की तरफ जाने वाली गाड़ियों में अवैध रूप से शराब तस्करी कर बिहार में ले जाकर ऊंचे दामों में उसकी बिक्री कर मुनाफा कमाते है। मादक पदार्थो की तस्करी के लिये रेलवे एक सुगम साधन है, जिसके मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल व जीआरपी को मुखबिर की सूचना पर मादक पदार्थ की तस्करी करते हुये रेलवे के माध्यम से मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ।

 

गिरफ्तार करने वाली टीम :

 

ओम नारायण सिंह थाना प्रभारी निरीक्षक जीआरपी , एस एन पाटीदार थाना प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ , निरीक्षक हमराह , गोविंद लाल , उपनिरीक्षक विनोद यादव , उपनिरीक्षक सुनील कुमार , मुकुंद लाल यादव ,हेड कांस्टेबल , जयवीर सिंह , नरेन्द्र सिंह , अनिल कुमार , हरिपाल यादव , उपनिरीक्षक अंजना सिंह , उपनिरीक्षक हिमांशु सिंह आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *