उन्नाव:आज दिनांक 28/3/2026 को गौ-गौरैया संरक्षण समिति कानपुर उ.प्र द्वारा चलाये जा रहे गौरैया संरक्षण जन-जागरूकता अभियान दाना-पानी व घर आओ गौरैया के तहत संस्था के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय व उपाध्यक्ष रजनीश द्विवेदी द्वारा पन्नालाल सभागार स्थित जिलाधिकारी कार्यालय उन्नाव में जिलाधिकारी गौरांग राठी को लकड़ी से बने पर्यावरण के अनुकूल दाना-पानी स्टैंड व गौरैया घोसला भेंट किया गया।

जिलाधिकारी ने अभियान की सराहना करते हुए अभियान को प्रारणादायी बताया।

इस अवसर मनीष पाण्डेय ने बताया बीते तेरह वर्षो से गौरैया संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है सुरु के वर्षो में दाना-पानी पत्रों, हैंगिंग बाउल का निःशुल्क बितरण किया जाता रहा 2017 से लकड़ी और मिट्टी से बने दाना-पानी स्टैंड का बितरण व विभिन्न स्थानों,पार्को में लगवाए जाना 2021 से घर आओ गौरैया अभियान के तहत लकड़ी से बने गौरैया घोसलों का निःशुल्क बितरण व व विशिष्ठ जनों को भेंट कर लोगो को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है मनीष पाण्डेय ने बताया उनके द्वारा पिछले वर्ष कानपुर के अहिरवां के संजीवनगर में मकान बनवाया गया है जिसमे बाहर की मुख्य दीवार पर कंक्रीट से 10 गौरैया के घोसले बनवाये गए है जिसमे इस वर्ष तीन घोसलों में गौरैया ने घोसले बनाये है अंडे रखे है।जो अत्यंत सुखद है।

इस मौके पर कार्यालय के कर्मचारी व आगन्तुक मौजूद रहे।

 

सेवा में। भवदीय

आदरणीय संपादक जी

दैनिक… मनीष पाण्डेय

मो,7380638649

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *