
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान के तहत विधायक जी ने वितरित की टूलकिट; पीएम मोदी और सीएम योगी द्वारा मात्र शक्ति महिलाओं को बड़ी संख्या में आत्मनिर्भर बनकर उनको ट्रेनिंग देकर तथा प्रमाण पत्र सौंप कर मंडे ए पैसा उनके खातों में डीपीटी के माध्यम से भेज कर अनोखे प्रयोग का प्रकटीकरण करके, उन्हें स्वावलंबी बनाया।यह सोच हमारी सरकार की है जो महिलाओं के हितों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है
फजलगंज स्थित जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान, उत्तर प्रदेश विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य मा. विधायक श्री सुरेंद्र मैथानी जी ने ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ एवं ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ODOP) योजना के अंतर्गत स्थानीय कारीगरों और लाभार्थियों को टूलकिट वितरित करते हुए, उन्हें मंच पर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर विधायक जी ने उत्तर प्रदेश की विकासपरक नीतियों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
प्रमुख बिंदु:
विधायक जी ने कहा कि हमारी सरकार लगातार स्थानीय कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का अपना स्वयं का संकल्प पूर्ण कर रही है।
संबोधन के दौरान श्री सुरेंद्र मैथानी जी ने कहा:
”आज उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में ‘अंत्योदय’ के संकल्प को साकार कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘Vocal for Local’ मंत्र को धरातल पर उतारने का कार्य ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान’ और ‘ODOP’ जैसी योजनाएं कर रही हैं। हमारे पारंपरिक कारीगर अब न केवल सशक्त हो रहे हैं, बल्कि आधुनिक टूलकिट की मदद से उनकी कार्यक्षमता और आय में भी वृद्धि हो रही है।”
उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार ने छोटे उद्यमियों और हस्तशिल्पियों के मान-सम्मान को नई ऊंचाई दी है। आदरणीय मोदी जी और योगी जी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की उन्नति को, सरकार की प्राथमिकता बनाया।
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों जैसे दर्जी, बढ़ई, सुनार और लोहार विधाओं के लाभार्थियों को उन्नत टूलकिट प्रदान की गई।
कार्यक्रम में विभाग के, उपायुक्त अनजनीश प्रताप सिंह एवं सत्यनारायण गुप्ता एवं सतीश शुक्ला एवं मनोज भदोरिया सहित वरिष्ठ अधिकारी, उद्यमी और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
