कानपुर
फर्जी लूट का असली खुलासा चंद घंटो में
कोपरगंज में लूट की सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी जाँच के बाद मामला आया नए खुलासे की तरफ़ फर्जी लूट का खुलासा: 2 घंटे में कलेक्टरगंज पुलिस ने सफल पर्दाफ़ास
कानपुर कमिश्नरेट के पूर्वी जोन अंतर्गत कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र में कथित लूट की घटना का पुलिस ने महज़ दो घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मो. रेहान नामक युवक ने पुलिस को सूचना दी थी कि ओमनी कार सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे 45 हजार रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनय तिवारी मौके पर पहुंचे और तत्काल जांच शुरू कराई।
पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। गहन जांच के बाद सामने आया कि लूट की कहानी पूरी तरह से फर्जी थी।
जांच में खुलासा हुआ कि युवक दुकान से पेमेंट लेकर घर लौट रहा था, इसी दौरान एक्सीडेंट होने के बाद पैसे कन्ही गिर जाने के बाद उसके पैसे कहीं गिर गए। घरवालों की डांट से बचने के लिए उसने लूट की झूठी कहानी गढ़ दी।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। यह मामला कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के कोपरगंज इलाके का बताया जा रहा है।
कानपुर पुलिस का एक्शन सफल फर्जी लूट का पर्दाफाश!
