कानपुर
स्वरूप नगर में NHAI की जमीन पर अवैध कब्जे पर कोर्ट के आदेश पर चला अवैध अतिक्रमण पर बुलडोज़र
कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई से अवैध अतिक्रमणकारियों पर मचा हड़कंप
कानपुर नगर के स्वरूप नगर स्थित कार्डियोलॉजी अस्पताल के बाहर National Highways Authority of India (NHAI) की सरकारी जमीन पर कई वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया।इस दौरान शहर के कई सर्किल थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही, जिससे किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैल सके। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में जेसीबी मशीनों से अवैध निर्माण को गिराया गया।अधिकारियों ने बताया कि NHAI की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में आगे भी ऐसे अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
