नवंबर में होने वाले हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेला के लिए हुई कार्यकर्ता बैठक ।
कानपुर रविवार । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कारवालो नगर स्थित कार्यालय पर आज प्रातः 11 बजे से हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं की बैठक नवंबर माह में आयोजित होने वाले सेवा मेला की तैयारियों को लेकर बैठक प्रारम्भ हुई। बैठक को प्रमुख रूप से सम्बोधित करते हुए फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक श्री गुणवंत जी कोठारी, ने बताया कि हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन पूरे भारतवर्ष में विभिन्न स्थानों पर सेवा मेला का आयोजन कर चुका है, इसीक्रम में कानपुर महानगर में भी वृहत सेवा मेला का आयोजन आगामी नवंबर माह में होना है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्री श्री एस गुरुमूर्ति की सामाजिक पारिस्थितिकी को लेकर जो अवधारणा है उसके अनुसार भारतवर्ष में बच्चों में सनस्करों की स्थापना, सामाजिक पारिस्थिकी का संतुलन एवं पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों को लेकर हम सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम करने है और इसीप्रकार की अवधारणा से जुड़े समाज की अन्य संस्थाओं द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों का प्रदर्शन करने के लिए सेवा मेला जैसा मंच प्रदान किया गया है। बैठक में प्रमुख रूप से आगरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित, महानगर अध्यक्ष संजीव दीक्षित, महानगर संयोजक नवेन्दु शुक्ल, डॉ शैलेन्द्र द्विवेदी, विपिन शुक्ल, आदित्य पोतदार, शैलजा रावत, भानु प्रताप, अशोक शुक्ला, चंद्रदीप सिंह, चंद्र प्रकाश पांडेय, प्रमोद पांडेय, नीतू, रेखा शुक्ला,प्रभाकर उपाध्याय, विनय तिवारी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता बंधु एवं बहने उपस्थित रहे।
