ससुराल गया युवक फंदे पर लटकता मिला
शिवराजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव के बाहर जंगल में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार चिरंजीव पुरवा गांव निवासी 28 वर्षीय सोनू पुत्र परशुराम दो दिवस पहले परिजनों को बगैर सूचना दिए थाना क्षेत्र के ही शिवराजपुर शिवली रोड स्थित बाकरगंज गांव में अपनी ससुराल गया था जहां से रविवार दोपहर लगभग 12:00 बजे टकटोली गांव निवासिनी अपनी बुआ के यहां जाने के लिएनिकला था किंतु बुआ के
घर ना जाकर टकटोली जाने वाले रास्ते पर स्थित कुकरी गांव के बाहर जंगल में उसका शव जूते के फीते के सहारे गले में फंदा लगा बबुल के पेड़ में लटका मिला
सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह और उप निरीक्षक सुधांशु कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम व उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शाक्ष्य संकलित कियापुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है
थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है मृतक ने किन कारण से फांसी लगाई यह जांच का विषय है पुलिस मृतक के परिजनों और अन्य संबंधित ससुराल पक्ष से पूछताछ कर रही है। साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
