फायर स्टेशन जाजमऊ वॉच रूम पर समय 23:19 पर मिनी कंट्रोल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोयला नगर में कबाड़ के गोदाम में आग लगी हुई है।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सीएफओ कानपुर महोदय के निर्देशन में फायर स्टेशन जाजमऊ कानपुर नगर से दो फायर टैंकर मय यूनिट घटनास्थल हेतु प्रस्थान हुए तथा पहुंचकर रेखा कि आग कबाड़ के गोदाम में भीषण रूप से जल रही थी जिसको त्वरित गति से कार्य करते हुए FS यूनिट द्वारा बुझाना प्रारंभ किया गया।
आग की विकरालता को दृष्टिगत रखते हुए एवं पानी की संपूर्ति को बनाए रखने हेतु अन्य फायर टैंकर की मांग की गई जो कुछ ही क्षण में क्रमशः अग्निशमन केंद्र मीरपुर तथा किदवई नगर से उपस्थित हुए। आग को चारों तरफ से घेरकर बुझाते हुए आग पर कुछ ही समय में नियंत्रण पा लिया।
पानी की संपूर्ति को बनाए रखते हुए कड़ी मशक्कत के साथ आग को पूर्ण रूप से बुझा कर शांत कर दिया गया। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
