*स्कूलों की मनमानी से आरटीई में घट रहे एडमिशन कार्यवाही हो।*

================================

 

कानपुर 30 मार्च आरटीई प्रवेश में स्कूलों द्वारा फैलाई जा रही अनियमितता व महंगी शिक्षा किताबों-कापियों को लेकर मुस्लिम वेलफेयर एण्ड एजूकेशनल संस्था की एक मीटिंग कर्नलगंज में संस्था के सचिव इखलाक अहमद डेविड की अध्यक्षता में हुई।

 

इखलाक अहमद डेविड ने कहा कि शिक्षा का अधिकार कानून में स्कूलों की मनमानी व प्रवेश के लिए गरीब अभिभावकों को परेशान करने की वज़ह से आरटीई एडमिशन में आनलाईन फार्म भरने में कमी आयी है एडमिशन घटे है कानपुर नगर में आरटीई के तहत एडमिशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रचार-प्रसार का अभाव रहता है। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूलों को संस्तुति सूची के साथ संलग्न करने के बावजूद स्कूल वाले बार-बार अभिभावकों को परेशान करते है अभी बीएसए से सूची नही आयी है बाद में आना अभी सारे प्रपत्रो की जांच होगी इतनी बार चक्कर लगवाते है कि अभिभावक थक जाता है और प्रवेश नही करा पाता कुछ स्कूल वाले तो एडमिशन फीस और परीक्षा फीस जमा करने के साथ यूनिफार्म बनवाना पड़ेगा, किताबों को खरीदना पड़ेगा अभिभावक से हस्ताक्षर कराकर सहमति प्राप्त कर लेते है। स्कूलों का भी आरोप है सरकार की तरफ से आरटीई के तहत एडमिशन का कोई पैसा नही आता है इसलिए वो भी ध्यान नही देते।

 

शिक्षा में इस बार अभिभावकों पर अधिक मंहगी कापी-किताबों का बोझ पड़ रहा है हर वर्ष किताबों के बदलने कि परम्परा के कारण पुरानी किताबों से गरीब बच्चे पढ़ नही पाते पहले बच्चे पुरानी किताबे कम दाम मे खरीद कर पढ़ लेते थे जो अब मुमकिन नही हैं। किताबों की दुकानों पर पहले पुरानी किताबे मिल जाती थी लेकिन अब जब हर साल नयी किताबों को लेना पड़ता है तो पुरानी किताबों का कोई मतलब नही वो कबाड़ में चली जाती है।

1 अप्रैल से नये सत्र की शुरुआत होनी है लेकिन अभी तक सरकारी स्कूलों मे किताबे नही आयी है पिछले वर्ष कक्षा 1 से कक्षा 8 की किताबों मे उर्दू की किताब नही मिलने से बहुत परेशानी हुई थी इस सत्र मे उर्दू की किताबे बच्चों को अवश्य दी जाए।

 

सभी वक्ताओं न एक स्वर में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से आरटीई एडमिशन करने मे मनमानी करने वाले व मंहगी कापी किताबों बेचने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई करने व कक्षा 1 से कक्षा 8 तक की किताबों में उर्दू की किताबे ज़रुर देने की मांग की।

 

मीटिंग में इखलाक अहमद डेविड, अफज़ाल अहमद, मोहम्मद उवैश, जमालुद्दीन फारुकी, परवेज आलम, सैफ अली, मुजम्मिल फारुकी, मोहम्मद हाशिम, मोहम्मद राशिद आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *