अपोलो अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही के चलते मासूम बच्चे की मौत के बाद गंभीर आरोप

 

कानपुर कमिश्नरेट के कर्नलगंज थाना क्षेत्र स्थित अपोलो हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 12 वर्षीय अरसलान की मौत के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और गलत इंजेक्शन/दवा देने से बच्चे की हालत बिगड़ी, जिसके चलते उसकी जान चली गई।मृतक बच्चा अर्सलान कन्नौज के गुरसहायगंज का निवासी बताया जा रहा है। पिता मोहम्मद राशिद के अनुसार, इंजेक्शन लगाए जाने के बाद बच्चे की तबीयत अचानक खराब हो गई, लेकिन पूरी रात कोई डॉक्टर उसे देखने नहीं आया। आरोप है कि सुबह तक भी समुचित इलाज नहीं मिला, जिससे समय पर उपचार न मिलने के कारण बच्चे की मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों ने कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी विनीत चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों और अस्पताल प्रशासन से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *