गौशाला में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
कानपुर कमिश्नरेट के बिठूर थाना क्षेत्र के महाराज घाट स्थित श्रीमद वासुदेव गोशाला में एक युवक ने फांसी लगाकर संधिग्ध अवस्था में आत्महत्या की घटना को अंजाम,मृतक की पहचान राकेश निषाद (35) पुत्र चोखेलाल निषाद निवासी ग्राम बाकरगंज के रूप में हुई है, जो पिछले चार वर्षों से गोशाला में काम कर रहा था।बताया जा रहा है कि युवक ने टीन शेड में लगी लोहे की एंगल से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हैलेट अस्पताल भिजवाया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
