अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा द्वारा ईद मिलन/ सद्भावना दिवस मनाया गया

 

 

गंगा जमुनी तहजीब को कायम करने के लिए सद्भावना दिवस कार्यक्रम में एक दूसरे को गले लगाकर दिया एकता का पैगाम

 

 

 

कानपुर अखिल भारतीय सर्व धर्म महासभा द्वारा कुली बाजार स्थित कार्यालय में ईद एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसको सद्भावना दिवस के रूप में हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी धर्म के धर्म गुरुओं एवं सम्मानित व्यक्तियों की उपस्थिति में एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी गई जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक संस्था के महामंत्री महबूब आलम खान ने बताया कि सभी महत्वपूर्ण त्यौहार सकुशल संपन्न होने पर हर साल की तरह परंपरागत अनुसार इस साल भी सद्भावना दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें शहर भर के हर मजहब से संबंध रखने वाले धर्मगुरु बुद्धिजीवी मौजूद रहे जिसमें एकता का संदेश दिया गया वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से एक दूसरे से मिलने का मौका मिलता है हमारी साझी विरासत गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा मिलता है सभी धर्म एवं मसलक के लोगों ने हाथों में हाथ डालकर यह संकल्प लिया की हम अपने शहर कानपुर को अमन शांति का गवारा बनाए रखने में हमेशा प्रयशरत रहेंगे एक दूसरे के त्योहारों को यूं ही मिलजुल कर मानेंगे यह भी कहा कि हम सबको असामाजिक तत्वों से भी सावधान रहने की जरूरत है संगठन के महामंत्री महबूब आलम खान ने कहा कि हमारा मुल्क एक गुलदस्ते की तरह है कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर काजी कानपुर मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही ने की मुख्य रूप से संस्था के नायब सदर कारी आरिफ रजा कादरी नायब शहर काजी कारी सगीर आलम हबीबी शिया धर्मगुरु शाहिद अब्बास बड़ी ईदगाह कमेटी के खादिम शारिक नवाब पादरी डायमंड युसूफ सरदार राजेंद्र सिंह पंडित राजेश मिश्रा पादरी कुलदीप बाबा संतोष राज बौद्ध ईदगाह चंद मेरी कैंट के जनरल सेक्रेटरी फसी अनवर हाजी सलाउद्दीन पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी प्रेस क्लब महामंत्री शैलेश अवस्थी भाजपा नेता सलीम अहमद विधायक कैंट हसन रूमी विधायक आर नगर अमिताभ बाजपेई इतिहास महासंघ के इस्लाम खान आजाद समसी बिरादरी के वकास बवेजा ऑल इंडिया जमीअतुर राइन संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हाजी मोईन मंडल अध्यक्ष मोहम्मद हारून नगर अध्यक्ष अली वारिस बार एसोसिएशन के वरिष्ठ कनिष्ठ उपाध्यक्ष तोहिद सिद्दीकी मोइन खान अलीम खान राजकुमार दिवाकर अंकित अग्निहोत्री शिया धर्मगुरु हामिद हुसैन पादरी मनोज सोलोमन आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *