शहर की साक्षी सिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर के पद पर हुई चयनित
कानपुर नगर, मेधावी छात्रा साक्षी की प्रारंभिक शिक्षा जुगल देवी सरस्वती विद्यालय दीनदयाल नगर कानपुर से एवं स्नातक बीएससी तथा परास्नातक एमएससी (फिजिक्स) की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई ।जिसमे कानपुर की साक्षी अपने तीसरे प्रयास में सफल होकर सिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर के पद पर हुई चयनित हुई है।
साक्षी की उपलब्धि से उनके पिता श्री राम बहादुर पांडे जो कि स्वयं वाणिज्य कर विभाग / जीएसटी में संग्रह पर्यवेक्षक के रूप में पदस्थ हैं । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी, विजय शर्मा,रमेश मिश्रा,धर्मेंद्र अवस्थी,अनुज शुक्ला आदि ने विभाग का मान बढ़ाने के साथ ही कानपुर का भी नाम रोशन करने के लिए बधाई दी है । साक्षी को वाणिज्य कर परिवार के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों एवं अन्य जनों ने भी साक्षी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता एवं आशीर्वाद दिया।
