*आज दिनांक-30.03.2026 को श्रीमान् पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल महोदय के निर्देशानुसार संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा महोदय के आदेश पर जनपदीय ATS, पुलिस लाइन से उपलब्ध कराई गई QRT टीम तथा थाना कोतवाली व थाना बेकनगंज पुलिस बल द्वारा प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील इलाकों एवं मुख्य चौराहों पर व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करना रहा। इस दौरान पुलिस बल द्वारा बाजारों में भ्रमण कर व्यापारियों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। साथ ही, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई।*

अभियान के दौरान यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया तथा आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत गश्त एवं निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन क्षेत्र में पूर्णतः सतर्क है तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अशांति उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनपद में कानून व्यवस्था पूर्णतः सामान्य एवं नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *