*टैगोर बालिका इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में मेधावी बच्चों को दिये गए पुरस्कार*
आज दिनांक 30/03/26 दिन सोमवार को टैगोर बाल मंदिर बालिका इंटर कॉलेज कैनाल रोड में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह 2025-26 मनाया गया जिसमें कक्षा में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान एवं सांत्वना पुरस्कार पाने वाले बच्चों को मेडल देकर सम्मनित किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर सुशील गुप्ता जी ने स्वागत उद्बोधन दिया।
विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती सीमा गुप्ता ने शिक्षा को सर्वोपरि बताते हुये स्कूल की प्रगति बताते हुए विस्तार से प्रकाश डाला।
इसमें मुख्य अतिथि श्री शरद प्रकाश अग्रवाल पूर्व आयकर अधिकारी एवं श्रीमती सीमा अग्रवाल जागृति द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। उन्होंने विद्यालय के कुशल प्रबंधन एवं शिक्षकों के योगदान को सराहते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की एवं विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के सूत्र बताए।
प्रधानाचार्य विकास श्रीवास्तव ने धन्यवाद संचालन मुस्कान ,किरण रीता राजेश ने किया।
अन्य प्रमुख लोगों में आशा, सुनैना, रश्मि निगम, रंजन प्रिया प्रजापति की उपस्थिति रही।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले मेधावी बच्चों में अविका राठौर,आराधना सिंह, राधिका साहू, ऐश्वर्या वर्मा, काव्या शर्मा राखी वर्मा श्रेया कश्यप सूरज गुप्ता साक्षी गुप्ता, शताक्षी शर्मा,अविरल सिंह,गरबा राठौर थी ।सर्वश्रेष्ठ अभिभावक का पुरस्कार सिद्धरा सिद्दीकी के माता-पिता को दिया
