कानपुर कमिश्नरेट के पूर्वी जोन के चकेरी थाना क्षेत्र में कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच टीम एवं थाना पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, चरस व अमेरिकन गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

 

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चकेरी थाना क्षेत्र से एक युवक को भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस डीसीपी क्राइम (अपराध )श्रवण कुमार सिंह के निर्देशन एवं एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में थाना चकेरी पुलिस, सर्विलांस एवं स्वॉट टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में अराजकतत्वों में दहशत का माहौल व्याप्त हैं।पुलिस के अनुसार, थाना चकेरी क्षेत्र में चेकिंग और गश्त के दौरान गुप्त सूत्रो से मिली सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अंकित सिंह चौहान उर्फ अंकित तुत्तल (27 वर्ष) निवासी कालीबाड़ी, लालबंग्ला को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *