दोस्तो के साथ गंगा नहाने आया बड़ा भाई गंगा में डूबा,

 

 

•चचेरा भाई को ग्रामीणों ने डूबने से बचाया।

 

 

नरवल। थाना महाराजपुर क्षेत्र अंतर्गत शेखपुर गंगा घाट दोस्तों के साथ गंगा नहाने आया बड़ा भाई छोटे भाई के सामने स्नान करते समय गंगा में डूब गया। गंगा में युवक की डूबने की सूचना पर महाराजपुर पुलिस व युवक के परिजन मौके पर पहुंचकर गंगा में गोताखोरो की मदद से प्रयास करने के बाद देर शाम शव मिल गया।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबित सैनिक नगर के निवासी वायु सैनिक स्व.दीपक राजपूत का बेटा विवेक राजपूत (22) चचेरे छोटे भाई अनमोल राजपूत व 4 अन्य दोस्तो के साथ दोपहर बाद लगभग 3 बजे गंगा नहाने शेखपुर घाट चौकी महाराजपुर आए थे। बताया जाता है कि गंगा में गहराई का अंदाजा ना लगा पाने का कारण विवेक और उसका भाई अनमोल डूबने लगे तो अन्य साथियों की आवाज सुनकर खेतों में फूल तोड़ने वाले किसानों ने मौके पर अनमोल को ग्डूबने से बचा लिया गया लेकिन विवेक राजपूत गंगा नदी में डूब गया।

गंगा में युवक के डूबने की सूचना पर स्थानीय पुलिस,फायर सर्विस की टीम व गोताखोर द्वारा तलाश किया गया। काफी खोजबीन के बाद देर शाम शव मिला।

मृतक की छोटी बहन साक्षी व मिक्की ने बताया कि वह मूल रूप से मुरादाबाद की रहने वाली हैं।उसके पिता दीपक राजपूत वायु सेना में थे।सेवा के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी,इधर मां का भी निधन हो जाने के बाद बड़े भाई विवेक के साथ सैनिक नगर में किराए के मकान में रहते है।

मंगलवार की दोपहर विवेक चचेरे भाई अनमोल व अन्य साथियों के साथ मोटर सायकिल से घूमने निकले निकले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *