सेवा निवृत शिक्षिका के विद्यालय के प्रति योगदान की सराहना
नरवल। शिक्षा क्षेत्र सरसौल अंतर्गत पीएमश्री स्कूल कंपोजिट दिबियापुर डोमनपुर में कार्यरत शिक्षक अंजुम बेगम के सेवा निवृत होने बाद विदाई व सम्मान समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए कहा कि विद्यालय के प्रति उनके योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सेवा निवृत शिक्षक दिनेश पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित व मां सरस्वती पूजन कर समारोह की शुरुआत की।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाध्यापक आशीष सिंह शिक्षक ने सेवा निवृत शिक्षिका के विद्यालय के प्रगति एवम विकास के साथ शैक्षणिक गतिविधियों के लिए किए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय की सफलता के लिए वह प्रेरक शक्ति रहे हैं।।जिन्हें विद्यालय के प्रति समर्पण एवम त्याग के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
विद्यालय की शिक्षिका अंजली शुक्ला ने सेवा निवृत शिक्षिका के कई संस्मरण सुनाये।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय की शिक्षिका कनीज फातिमा ने सेवा निवृत शिक्षिका को कुशल लीडर बताते कहा की अंजुम बेगम की कार्यशैली से सभी शिक्षको को सीखनी चाहिए। सरसौल क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयो में लगभग 35 वर्ष दी गई सेवाओं को एक लंबी यात्रा बताया।
इस अवसर पर धर्मेंद्र शुक्ला,प्रभात उपाध्याय,शिव गोविंद साहू, मनीषा उपाध्याय,जीतेंद्र द्विवेदी,दीपेंद्र अग्निहोत्री,विजय श्रीवास्तव,मनजिंदर सिंह,सुरेश पाल सिंह,दीपक कुमार,अनिल सिंह,नीरज त्रिवेदी,विनय कुमार,योगेंद्र मिश्रा,दीप सिंह चौहान,अमित प्रकाश यादव के अलावा सेवा निवृत शिक्षिका के परिजन तनवीर आलम(बेटा),रफत (पुत्रवधु),महीहा,इमरान उल्लाह(भतीजा), बुसरा (भतीजी),राहुल,नदीम रहे।
