जनपद में सामरिक महत्व से सम्बन्धित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बैठक
कानपुर, आज दिनांक 31 मार्च 2026 को जनपद कानपुर नगर में पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्ररेट रघुबीर लाल के द्वारा कानपुर नगर में स्थित सुरक्षा की दृष्टि से सामरिक महत्व से सम्बन्धित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के संबंध में पुलिस कार्यालय, सभागार में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 31 महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के प्रबंधन एवं सुरक्षा अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।बैठक के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों जैसे अडानी डिफेन्स, भारत पेट्रोलियम पाइपलाइन (IOCL), कानपुर एयरपोर्ट, आईआईटी कानपुर, नवेली पावर प्लान्ट, भारत पेट्रोलियम कॉर्प. लि. (BPCL) द्वारा अपनी सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए गए, जिनमें परिधि सुरक्षा (Boundary Wall), गेट एक्सेस कंट्रोल, बूम बैरियर, टायर किलर, हाइड्रोलिक रोड ब्लॉकर, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, वॉच टावर, वीडियो एनालिटिक्स, फायर सेफ्टी मैकेनिज्म तथा अन्य आधुनिक सुरक्षा उपायों का विस्तृत विवरण दिया गया।समीक्षा के दौरान सुरक्षा के तकनीकी पहलुओं एवं साइबर अटैक, ड्रोन अटैक तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विशेष रूप से चर्चा की गई। साइबर अटैक, ड्रोन अटैक तथा अवैध घुसपैठ जैसी संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए प्रभावी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, human इंटेलिजेंस को सुदृढ़ करने, संविदा/ठेका कर्मियों, श्रमिकों एवं अन्य कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन सुनिश्वित कराने पर भी बल दिया गया।बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि कानपुर नगर एक अत्यंत संवेदनशील जनपद है, जहा बड़ी जनसंख्या के साथ-साथ मिलिट्री प्रतिष्ठान, पेट्रोलियम संस्थान, पावर ग्रिड, औद्योगिक इकाइयां एवं महत्वपूर्ण उत्पादन केंद्र स्थित है। ऐसे में इन प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्वित करना अत्यंत आवश्यक है।इस बैठक में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था विपिन टांडा व संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय संकल्प शर्मा के साथ-साथ CISF, DGR, SIS, अदानी ग्रुप, पावर सेक्टर से जुड़े अधिकारी, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) एवं स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों ने भाग लिया। सभी संबंधित एजेंसियों द्वारा गहन विचार-विमर्श कर आगामी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार की गई तथा मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) को अंतिम रूप दिया गया।
