
आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सपने को साकार करने और कार्यकर्ताओं के कौशल संवर्धन हेतु “प्रशिक्षण अभियान” की तैयारी शुरू!
आज गोविंद नगर विधानसभा के सभी ऊर्जावान मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ ‘सवाया होटल’ (मरियमपुर रोड) में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक में उपस्थित विधायक सुरेंद्र मैंथानी जी ने कहा कि गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों को मिलाकर एक बड़ा प्रशिक्षण वर्ग बिठूर के किसी रामानी के स्थल पर आगामी चार तारीख दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होकर 5 तारीख की दोपहर 2:00 बजे तक संपन्न होगा जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु के अनुसार रात्रि प्रवास करना होगा इसमें विधायक के नाते भी हम सब रात्रि इस स्थल पर रखेंगे विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम प्रातः काल योग एवं संघ की शाखा तथा साथ सत्रों में चार मंडलों के चार भागों में प्रशिक्षण का आयोजन होगा अलग-अलग वक्त अलग-अलग मंडलों में अलग-अलग विषय पर अपना मार्गदर्शन देंगे यह पार्टी की नीतिगत और परंपरा है जिसे हम सब लोग पूरी तरह पालन करेंगे।
जिला अध्यक्ष अनिल दिक्षित जी ने कहा की पार्टी प्रशिक्षण के माध्यम से नए पुराने कार्यकर्ताओं में समरसता एवं दायित्व धारी कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व का बोध तथा पार्टी की रीति नीति और प्रशिक्षण के मुख्य अपेक्षा पर, रात्रि प्रवास करके, सभी सत्रों को पूर्ण अटेंड करके ही जाएंगे। इसके लिए मंडलों की टोली को मंडल अध्यक्षों के लिए निर्देशित किया जाता है कि प्रत्येक मंडल में अपेक्षित श्रेणी वाले सभी कार्यकर्ताओं के घरों पर जाकर, उनके घर वालों से अनुमति लेकर, उनको बताना है कि, आपके घर के सदस्य हमारे कार्यकर्ता को, प्रशिक्षण के अंतर्गत, रात्रि कालीन प्रवास भी करना है। कृपया अनुमति दीजिए। तथा जो हमारी महिलाएं बहने हैं, वह भी रात्रि प्रवास करेंगे। सभी मातृशक्ति की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर अलग रहेगी। परंतु जिस प्रकार से पूर्व में भी हम सब लोग सामूहिक रूप से भाई-बहन के रूप में कार्यकर्ता के नाते से प्रशिक्षण करते आए हैं,इस स्वरूप में इस प्रशिक्षण को भी आनंद में और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भरपूर करके पार्टी के निर्देशों का पालन करेंगे।
इससे पूर्व जिला सहसंयोजक प्रशिक्षण श्री धीरज वाल्मीकि जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रशिक्षण में सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में, अलग-अलग वक्ता, जिला, क्षेत्र एवं प्रदेश स्तर के रहेंगे।जिनका 45 मिनट से लेकर 1 घंटे तक का उद्बोधन होगा। मंच पर केवल दो कुर्सी होगी, एक जो सत्र की अध्यक्षता करेगा, दूसरा जो सत्र का वक्ता होगा। यह भी एक प्रशिक्षण का पार्ट है।
उक्त बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अनिल दिक्षित जी विधायक सुरेंद्र मैदानी जी एवं दीपक सिंह जी एवं मंडल अध्यक्षगण सुमित पावा जी, अजय राय जी, दीपक शुक्ला जी, डॉ विजय पटेल जी तथा जिला महामंत्री अवधेश सोनकर एवं प्रमोद विश्वकर्मा एवं अभिनव दीक्षित एवं नगर पार्षद विनय पटेल एवं नगर पार्षद निधि बाजपेई एवं किरन तिवारी, सीमा यम बी ये, सुमित पाल एवं आशीष बाजपेई एवं शालिनी कटियार एवं प्रशांत त्रिपाठी एवं दीपक राजपूत, अरुण आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विपिन दुबे विधानसभा कार्यालय प्रभारी
31/03/2026
