कानपुर ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के बाद जिले जल्द क्राइम कंट्रोल की जिम्मेदारी का दायित्व एसीपी पद पर पदोन्नत
कानपुर कमिश्नरेट में आज का दिन खास रहा, जब ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले अनुभवी निरीक्षकों को बड़ी जिम्मेदारी के साथ नई पहचान मिली। वर्षों से ट्रैफिक विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे मनोज कुमार सिंह, सुभाष चन्द्र और रवीन्द्र प्रताप सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) पद पर पदोन्नत किया गया।
पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित भव्य पिपिंग सेरेमनी के दौरान इन अधिकारियों के कंधों पर नए सितारे सजाए गए। इस गरिमामयी अवसर पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल और पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) दिनेश त्रिपाठी ने पदचिह्न पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। जैसे ही कंधों पर सितारे चमके, पूरे माहौल में तालियों की गूंज सुनाई दी।
इन अधिकारियों ने ट्रैफिक मैनेजमेंट में अपने अनुभव, अनुशासन और मेहनत से एक अलग पहचान बनाई है। शहर की व्यस्त सड़कों पर जाम से जूझते हुए व्यवस्था संभालने वाले ये अधिकारी अब कानून-व्यवस्था की बड़ी जिम्मेदारी निभाते नजर आएंगे।
पुलिस आयुक्त ने नवपदोन्नत एसीपी को बधाई देते हुए कहा कि यह पद केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी अपने नए दायित्वों को पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे।
जानकारी के अनुसार जल्द ही इन तीनों एसीपी की नई तैनाती किसी जिले या शहर में की जाएगी जहां वे कानून व्यवस्था को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
अब तक ट्रैफिक संभालने वाले ये चेहरे, जल्द ही पूरे शहर की सुरक्षा का जिम्मा संभालते दिखेंगे यानी जिम्मेदारी बढ़ी, तो ज. लवा भी बढ़ा!
