
गोविंद नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं का 24 घंटे का प्रशिक्षण शिविर 4 अप्रैल से बिठूर में
— विधायक सुरेंद्र मैथानी की उपस्थिति में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर होगी चर्चा
— सुरक्षित वातावरण में मातृशक्ति का प्रवास, सांस्कृतिक कार्यक्रम और योग शिविर होंगे मुख्य आकर्षण
कानपुर। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और कार्यकर्ताओं के वैचारिक सुदृढ़ीकरण हेतु पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आगामी 04 अप्रैल को बिठूर स्थित केडी रिजॉर्ट में किया जा रहा है। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर पूर्णतः आवासीय होगा, जो 04 अप्रैल दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होकर अगले दिन 05 अप्रैल दोपहर 2:00 बजे तक (कुल 24 घंटे) चलेगा।
प्रदर्शनी और सांस्कृतिक संध्या
विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने बताया कि शिविर के दौरान पार्टी द्वारा निर्देशित केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसका सभी कार्यकर्ता सामूहिक अवलोकन करेंगे। प्रशिक्षण के प्रथम दिन सत्रों की समाप्ति के बाद रात्रि भोज होगा, जिसके उपरांत कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन हेतु भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
मातृशक्ति के लिए विशेष व्यवस्था
सुरक्षा और सम्मान का विशेष ध्यान रखते हुए विधायक सुरेंद्र मैथानी ने स्पष्ट किया कि संगठन की बहनों (मातृशक्ति) के रात्रि प्रवास के लिए भाइयों द्वारा एक अत्यंत सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया गया है। बहनों के ठहरने के लिए अलग से विशेष कक्ष आवंटित किए गए हैं, जहाँ केवल महिला कार्यकर्ताओं का ही प्रवेश व प्रवास रहेगा।
विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने बताया कि दिनचर्या: योग, शाखा और स्विमिंग पूल
शिविर के दूसरे दिन (05 अप्रैल) की शुरुआत प्रातःकालीन योग और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा के साथ होगी। कार्यकर्ताओं के मनोरंजन और ताजगी के लिए रिजॉर्ट परिसर में स्थित स्विमिंग पूल की भी समुचित व्यवस्था की गई है, जिसका लाभ कार्यकर्ता स्नान आदि के दौरान ले सकेंगे।
पंजीकरण और सूचना
पार्टी द्वारा निर्देशित सूची के आधार पर मंडलों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सूचना भेजी जा रही है। विधायक जी ने आह्वान किया है कि सूची में सम्मिलित सभी अपेक्षित कार्यकर्ता अपने मंडल अध्यक्षों से संपर्क कर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
उक्त निरिक्षण में विधायक सुरेंद्र मैथानी, दीपक सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय राय, दीपक शुक्ला, विजय पटेल, अजय शुक्ला, मनोज कटियार, अभिषेक सेंगर, राघवेंद्र दुबे, अरुण दुबे, दीपक राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।
विपिन दुबे विधानसभा कार्यालय प्रभारी
01/04/2026
