व्यापारियों ने जीएसटी कमिश्नर ग्रेट 2 को ज्ञापन सोपा
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर)आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 को कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर) के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार लखनपुर स्थित कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में जीएसटी विभाग की सचल दल इकाइयों द्वारा व्यापारियों के कथित उत्पीड़न के संबंध में अधिकारियों का घेराव कर जीएसटी कमिश्नर ग्रेड-2 प्रशांत कुमार एवं विजय राम को ज्ञापन सौंपा।इसके बावजूद, सचल दल इकाइयों द्वारा व्यापारियों के वाहनों को बार-बार रोककर बिना पर्याप्त एवं ठोस कारण के छोटी-छोटी त्रुटियों के आधार पर अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। कई मामलों में वाहनों को रोकने के पश्चात बिना किसी स्पष्ट कार्रवाई के छोड़ दिया जाता है, जिससे पूरी प्रक्रिया संदिग्ध प्रतीत होती है। इस प्रकार की कार्यप्रणाली से व्यापारियों को मानसिक, आर्थिक एवं समय की अनावश्यक हानि उठानी पड़ रही है।मंडल के पदाधिकारियों ने निवेदन किया कि व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु इस विषय में ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा अनावश्यक उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए।मंडल के जिला महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने भी विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं को अधिकारियों के समक्ष रखा और शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई।इस अवसर पर प्रदीप गुप्ता,सुरेश गुप्ता,पवन गुप्ता,महेंद्र गुप्ता, के. बी. सिंह,अजय सिंह,हरि त्रिपाठी,संतोष शर्मा, अंकित मिश्रा,ऋतिक, हिमांशु गुप्ता,गौरव त्रिवेदी, सर्वन गुप्ता,अतुल सहित अनेक व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
