कंट्रोल रूम में स्थापित ग्रीन कॉरिडोर सेल का औचक निरीक्षण किया गया

 

 

 

कानपुर, पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा Integrated Command and Control Centre (ICCC) के कंट्रोल रूम में स्थापित ग्रीन कॉरिडोर सेल का औचक निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के दौरान ने ग्रीन कॉरिडोर सेल की कार्यप्रणाली,संसाधनों की उपलब्धता तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया* सुनिश्चित करने की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया एवं ग्रीन कॉरिडोर सेल में नियुक्त कर्मचारियों से संवाद करते हुए *शहर की भौगोलिक स्थिति, प्रमुख मार्गों, वैकल्पिक रास्तों तथा ट्रैफिक के पीक आवर्स की विस्तृत जानकारी* रखने पर विशेष जोर दिया गया । निर्देशित किया कि सभी ड्यूटीरत कर्मी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP)का अक्षरशः पालन करें । निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिए गए कि ग्रीन कॉरिडोर से संबंधित प्रत्येक गतिविधि का रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से संधारित किया जाए । आमजन की सुरक्षा एवं जीवन रक्षक सेवाओं को प्राथमिकता देना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है और ग्रीन कॉरिडोर इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *