बुधवार 1 अप्रैल लोकसभा में गरजे कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ‘जन विश्वास विधेयक’ को बताया नए भारत के आत्मविश्वास का प्रतीक

 

​नई दिल्ली/कानपुर

कानपुर के सांसद एवं जन विश्वास संशोधन कमेटी के सदस्य रमेश अवस्थी ने आज लोकसभा में ‘जन विश्वास (संशोधन) विधेयक, 2026’ पर चर्चा के दौरान सरकार के इस कदम को ऐतिहासिक और क्रांतिकारी बताया। सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह विधेयक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ के मंत्र को साकार करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

गुलामी की मानसिकता और इंस्पेक्टर राज से मुक्ति

सांसद अवस्थी ने कहा कि पिछले 75 वर्षों से देश के व्यापारी, किसान और आम नागरिक छोटी-छोटी तकनीकी भूलों के कारण अपराधी की तरह देखे जाते थे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विधेयक गुलामी की मानसिकता के आखिरी प्रतीकों को मिटाने और व्यवस्था को ‘संदेह’ से निकालकर ‘विश्वास’ पर आधारित करने वाला है।

 

कानपुर के व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत

कानपुर का विशेष उल्लेख करते हुए सांसद ने कहा, “कानपुर कभी ‘मैनचेस्टर ऑफ ईस्ट’ हुआ करता था। यहाँ के चमड़ा और कपड़ा उद्योग सहित हजारों MSMEs पुराने और जटिल कानूनों के कारण परेशान थे। मामूली तकनीकी खामियों के लिए भी उन्हें अपराधिक मुकदमों का सामना करना पड़ता था।” उन्होंने विश्वास जताया कि इस विधेयक के आने से कानपुर के उद्यमियों में व्याप्त ‘इंस्पेक्टर राज’ का डर समाप्त होगा और व्यापार को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *