कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट मामले में बड़ा एक्शन

 

कानपुर में कथित किडनी ट्रांसप्लांट गड़बड़ी मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए कई अस्पतालों पर शिकंजा कस दिया है।स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पहले मेडी लाइफ हॉस्पिटल को सील किया गया था, वहीं अब कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए अहूजा हॉस्पिटल और प्रिया हॉस्पिटल का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. हरि दत्त नेमी द्वारा जारी नोटिस में संबंधित अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे तीन दिन के भीतर अस्पताल परिसर से जरूरी सामान हटाएं।बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े नियमों के उल्लंघन और अनियमितताओं के आरोपों के बाद की गई है। स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की गहन जांच में जुटा हुआ है, और आगे भी अन्य संस्थानों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।इस कार्रवाई से शहर के निजी अस्पतालों में हड़कंप मचा हुआ है और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी अब और कड़ी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *