भीषण गर्मी में बेहाल कानपुरः फूल वाली गली में घंटों बिजली गुल, जनता त्रस्त

 

कानपुर उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में पारा चढ़ते ही बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र अनवरगंज (चमड़ा मंडी) स्थित फूल वाली गली (मकान नंबर 93/179) के निवासी भीषण गर्मी और अघोषित बिजली कटौती के कारण बेहद परेशान हैं।तापमान 40 डिग्री के पार पहुँचने के बीच घंटों बिजली गुल रहने से बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों की हालत खराब हो रही हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों तक बिजली काट दी जा रही है, जिससे पीने के पानी की भी किल्लत हो गई है।शिकायत करने के बावजूद फाल्ट सुधारने में काफी समय लग रहा है। लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या ने संकट को और बढ़ा दिया है।

फूल वाली गली और चमड़ा मंडी के नागरिकों ने केस्को प्रशासन से मांग की है कि गर्मी को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और जर्जर तारों व ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर को तुरंत ठीक किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *