केस्को द्वारा जनता की बिजली काटने पर, विधायक सुरेंद्र मैथानी का कड़ा रुख, केस्को अधिकारियों को दी चेतावनी, 6700 घरों की गुल हुई बत्ती को, तुरंत कराया बहाल

 

 

​कानपुर। जन-समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए पहचाने जाने वाले विधायक सुरेंद्र मैथानी ने एक बार फिर बिजली संकट से जूझ रही जनता को बड़ी राहत दिलाई। गुजैनी और दबौली क्षेत्र में बिजली काटे जाने से आक्रोशित जनता जब दादा नगर केस्को सब-स्टेशन पर प्रदर्शन करने पहुंची, तो सूचना मिलते ही विधायक स्वयं मौके पर जा पहुंचे।

​गुजैनी और दबौली क्षेत्र के कई इलाकों की बिजली केस्को द्वारा,अचानक काट दी गई थी, जिससे नाराज क्षेत्रीय लोग दादा नगर सब-स्टेशन पर एकत्र होकर अपना विरोध दर्ज करा रहे थे। जैसे ही यह खबर विधायक सुरेंद्र मैथानी को मिली, उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम छोड़कर तुरंत सब-स्टेशन का रुख किया।

​मौके पर पहुँचकर विधायक ने आक्रोशित लोगों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और उन्हें शांत कराया। जनता की परेशानी को देखते हुए उन्होंने बिना देर किए संबंधित अधिकारियों को फोन पर कड़ी फटकार लगाई। और यमडी केस्को से बात कर अपना आक्रोश, कडे शब्दों में प्रकट किया।

​15 मिनट का अल्टीमेटम

​विधायक मैथानी ने मौके से ही केस्को अधिकारियों को निर्देशित करते हुए दो टूक कहा:

​”जनता गर्मी और अंधेरे में परेशान है, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुझे 15 से 20 मिनट के भीतर सभी घरों में बिजली सप्लाई सुचारू चाहिए।”

​सफलता: 6700 घरों में लौटी रौनक

​विधायक के कड़े रुख का असर तत्काल देखने को मिला। कुछ ही देर बाद केस्को एमडी ने स्वयं विधायक को फोन कर सूचित किया कि फाल्ट को ठीक कर दिया गया है और लगभग 6700 घरों की बिजली बहाल कर दी गई है।

​बिजली वापस आने पर क्षेत्रीय निवासियों ने राहत की सांस ली और विधायक सुरेंद्र मैथानी की इस त्वरित कार्यवाही के लिए उनका आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि वह जनता के सेवक हैं और उनके हक के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। जनता को और गरीबों को किसी भी कीमत पर उनके हाल पर नहीं छोड़ा जाएगा। उनकी प्रत्येक समस्या के साथ, कंधे से कंधा मिलाकर 24 घंटे साथ खड़े रहकर जन समस्याओं के लिए ही मैं जाना जाता हूं, और उस पर पूरा खरा उतरने का लगातार प्रयास करता हूं। जिसमें योगी जी की कृपा से मुझे लगातार सफलता भी प्राप्त होती है और जनता जनार्दन को राहत मिल जाती है।

उक्त सब स्टेशन के आक्रोशित कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र मैथानी जी के साथ पार्षद वंदना गुंजन शर्मा जी एवं नवीन शर्मा तथा अखिलेश पांडे एवं मनोज यादव एवं अरविंद एवं आदि लोग प्रमुख रूप से थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *