नवीन शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शुभारंभ

कानपुर नगर, बी. एन. एस. डी. शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती का विधिवत हवन-पूजन हुआ एवं सामूहिक पूजा-अर्चना की गई।

पूजन कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य शंकर बाजपेयी, प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह, उपप्रधानाचार्या श्रीमती मंजूबाला श्रीवास्तव, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के मस्तक पर हल्दी-कुमकुम का तिलक लगाकर उनका हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें नए सत्र के लिए प्रेरित कर शुभकामनाएं दीं तथा विद्यालय के नियमों, अनुशासन एवं अध्ययन की महत्ता के बारे में अवगत कराया। सभी छात्र-छात्राओं में भी नए सत्र के प्रति उत्साह एवं उमंग स्पष्ट रूप से देखने को मिला। सभी छात्र-छात्राएं अपने गुरुजनों के सानिध्य में अत्यंत उत्साहित व आनंदित दिखाई दिए। कार्यक्रम के अंत में समस्त उपस्थित जनों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा एक सफल, उज्ज्वल एवं ज्ञानवर्धक शैक्षणिक सत्र की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *