सेंट्रल से बेंगलुरु के लिए स्पेशल ट्रेन 5 अप्रैल से चलेगी

कानपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 04131/04132 कानपुर सेंट्रल–सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (एसएमवीबी) बेंगलुरु के बीच संचालित की जाएगी। ट्रेन का संचालन अस्थायी रूप से निर्धारित अवधि तक किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 04131 कानपुर सेंट्रल से प्रत्येक रविवार को 5 अप्रैल 2026 से 12 जुलाई 2026 तक कुल 15 फेरों के लिए चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04132 सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु से प्रत्येक बुधवार को 8 अप्रैल 2026 से 15 जुलाई 2026 तक कुल 15 फेरों के लिए संचालित की जाएगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से शाम 4 बजकर 30 मिनट पर प्रस्थान करेगी और विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होते हुए मंगलवार को शाम 6 बजकर 30 मिनट पर बेंगलुरु पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन बेंगलुरु से बुधवार को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर चलकर शुक्रवार को तड़के 3 बजकर 45 मिनट पर कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

मार्ग में यह विशेष ट्रेन फतेहपुर, प्रयागराज, शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, सतना, कटनी, मदनमहल, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, मंचेरियल, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, चिराला, ओंगोल, नेल्लोर, रेणिगुंटा, कटपाड़ी, जोलारपेट्टई, बंगारापेट और कृष्णराजपुरम जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

ट्रेन की संरचना में 9 स्लीपर कोच, 2 एसी थर्ड टियर, 1 एसी सेकेंड टियर, 9 सामान्य श्रेणी के कोच तथा 2 एसएलआर/डी कोच शामिल किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *