कानपुर

महाराजपुर थाना पुलिस की सतर्कता के चलते स्कूल से घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती से मचा हड़कंप

 

कानपुर कमिश्नरेट ke पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के सख्त अपराध एवं अपराधियों के धरपकड़ के निर्देश के तहत पूर्वी जोन डीसीपी,एसीपी के आदेशों का पालन करते हुए महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार क्षेत्र में लगातार सहयोगी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र अलर्ट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मनचले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जब एक छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया।

 

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। विशेष अभियान के तहत सक्रिय पुलिस टीम ने आरोपी गंगाराम उर्फ कपूरे यादव (उम्र करीब 25 वर्ष), निवासी हाथीगांव को दबोच लिया।

 

आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओ/पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर सलाखों का रास्ता दिखाया

 

इस कार्रवाई में मुख्य रूप से थाना प्रभारी राजेश कुमार,चौकी प्रभारी सरसौल सादाब खान और उनकी टीम की अहम भूमिका रही, जिन्होंने तेजी दिखाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *