शहर में पुराने बिजली मीटर हटाकर लगाए जा रहे नए मीटर अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। आरोप है कि नए मीटर लगने के बाद समय से बिजली का बिल नहीं आ रहा, कई बार बिल माइनस में दिख रहा है और बिना सूचना के बिजली कट जा रही है। इससे क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश है।

 

समस्या को लेकर बड़ी संख्या में लोग केस्को दफ्तर पहुंचे, लेकिन वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज सैकड़ों लोगों ने बर्रा विश्व बैंक ई-ब्लॉक स्थित भुईया रानी पार्क इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

गुस्साए लोगों ने सरकारी स्कूल के अंदर रखे नए बिजली मीटर वाले कमरे पर ताला जड़ दिया और केस्को की मीटर लेने आई गाड़ी को भी वापस लौटा दिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों को भी घेर लिया गया, हालांकि कर्मचारी मौके से निकल गए। और केस्को ने अपनी पहचान छिपाने के लिए गाड़ी पर लगे केस्को के स्टीकर को भी हटा दिया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि नए मीटर से लगातार समस्याएं हो रही हैं, इसलिए पुराने मीटर वापस लगाए जाएं, नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा।

 

क्षेत्रीय जनता ने केस्को विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में और नाराजगी बढ़ गई है।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोगों में सुरेश चौधरी, संदीप सैनी, अंकित नेता, विकु ठाकुर, शिव कुमार मिश्रा, बउआ, मदन, ओमी गुप्ता, जगदीश चंद गुप्ता, उर्मिला शर्मा, माया देवी, शिव कांति, राधा र शिव देवी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *